Singham Again Cast: अक्षय कुमार से लेकर टाइगर श्रॉफ तक, देखें मूवी की पूरी स्टार कास्ट की लिस्ट
हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री की मोस्ट अवेटेड फिल्म Singham Again का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। और अब फिल्म से जुड़ी एक बड़ी अपडेट सामने आई है। इस आर्टिकल के जरिए हम आपको singham Again Cast के बारे में जानकारी देंगे। अजय देवगन को बाजीराव सिंघम के रूप में देखने के लिए उनके फैंस कई सालों से इंतजार कर रहे थे और अब रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित सिंघम अगेन फिल्म सिंघम सीरीज की तीसरी फिल्म होने वाली है। रिलीज से पहले यह फिल्म फैंस के बीच उत्साह और प्रत्याशा की लहर पैदा कर रही है।
बता दे की फिल्म के मुख्य भूमिका में अजय देवगन दिखेंगे, और फिल्म के विलेन के रूप में अर्जुन कपूर को चुना गया है। यह फिल्म अगले साल यानि की 2024 के स्वाधीनता दिवस के दिन रिलीज होगी। हाल ही में निर्माताओ के द्वारा फिल्म के मुख्य कास्ट के बारे में जानकारी दी गई और उनके पोस्टर्स भी रिलीज किए गए। यह पोस्टर्स ने फैंस के उत्साह को कई गुना बढ़ दिया है, इसलिए फैंस फिल्म का बेसब्री से इंतजार करें रहे हैं।
Singham Again Cast
सिंघम अगेन की कास्ट की बात करें तो लीड रोल में अजय देवगन एक बार फिर से बाजीराव की सिंघम के किरदार में वापस लौटेंगे। जो एक निडर और ईमानदार पुलिस ऑफिसर का रोल निभाएंगे। उनके किरदार ने केवल दर्शकों का दिल है नहीं जीत बल्कि बॉलीवुड के एक्शन शैली को भी फिर से परिभाषित किया है। अजय के साथ ही इस फिल्म में इंडस्ट्री के कई बड़े नाम नाम जुड़े हैं।
Actor/Actress | Character |
---|---|
Ajay Devgn | Bajirao Singham |
Kareena Kapoor | Avni Kamat Singham |
Deepika Padukone | Shakti Shetty |
Ranveer Singh | Sangram Bhalerao |
Akshay Kumar | Veer Sooryavanshi |
Tiger Shroff | ACP Satya |
Jackie Shroff | Omar Hafeez |
Arjun Kapoor | Cameo Role |
बता दे की फिल्म में टाइगर श्रॉफ और अर्जुन कपूर इस रोहित शेट्टी यूनिवर्स के दो नए किरदार होंगे। यह दोनों यंग एक्टर्स फिल्म में अपना करिश्मा और ऊर्जा ला रहे हैं। हालांकि दोनों ऐक्टर्स के भूमिका के बारे में अभी कुछ पता नहीं चला है। लेकिन यह दोनों किरदार कहानी में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले हैं इसलिए फिल्म के प्रशांशक इन दोनों को देखने के लिए भी काफी उत्सुक है।
साथ ही में फिल्म की लीड एक्ट्रेस के रूप में दीपिका पादुकोण भी शामिल हो गई है। अपनी पावरफुल स्क्रीन प्रेजेंस और ऐक्टिंग से दीपिका के लोगों का दिल पहले से जीत रखा है और अब उम्मीद किया जा रहा है दीपिका सिंघम के जरिए भी यह सिलसिला कायम रखेंगी।
Singham Again Release Date
सिंघम अगैन सिर्फ अपनी स्टार कास्ट को लेकर ही नहीं बल्कि रिलीज डेट को लेकर भी काफी चर्चा है। क्योंकि 2024 के सेकंड हाफ में सिंघम अगेन रिलीज होगी। इसलिए फैंस कैलेंडर पर निशान लगा रहे हैं जब यह ब्लॉकबस्टर फिल्म स्क्रीन पर आने वाली है। इस फिल्म को बहुत बड़े बजट और स्केल में शूट किया जाएगा जो विभिन्न देशों और स्थान में शूट किया जा रहा है, इसी की वजह से दर्शकों की प्रत्याशा और बढ़ रही है।
Cameos In Singham Again
सिंघम अगेन फिल्म सिर्फ एक फ्रैन्चाइज़ फिल्म नहीं बल्कि रोहित शेट्टी कोप यूनिवर्स का हिस्सा है। जिसकी वजह से इस फिल्म में रोहित शेट्टी के पिछली फिल्मों के कई किरदार इस फिल्म में क्रॉसओवर करेंगे। शेट्टी की पिछली हिट फिल्म सिंबा के मुख्य किरदार रणवीर सिंह और सूर्यवंशी के रूप में अक्षय कुमार सिंघम अगेन में वापसी करेंगे। यह एक्टर्स केबल कैमियो के लिए ही नहीं बल्कि कहानी का एक अभिन्न अंग होंगे जो कहानी को आगे बढ़ाने में मदद करेंगे’। करीना कपूर भी फिल्म में वापसी कर सकती है हालांकि उनका करैक्टर वर्दी में नहीं होगा।
निष्कर्ष
सिनेमा प्रेमियों के लिए सिंघम सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि उससे कहीं ज्यादा अधिक है। एक्शन,ड्रामा और इमोशन से भरी हुई सिंघम फिल्म हर तरह के दर्शकों के लिए बनाई जा रही है। फिल्म प्रशंसकों के लिए यह फिल्म जबरदस्त एंटरटेनमेंट देने का वादा करती है। विशेष रूप से रणवीर सिंह,अक्षय कुमार जैसे बड़े एक्टर्स के कैमीओ फिल्म के लिए प्रत्याशा और बढ़ा देता है।
Read More: Fighter Song Sher Khul Gaye Release: गाने में दीपिका-ऋतिक की केमिस्ट्री ने जीता दिल